दिल को स्वस्थ कैसे रखें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 13:00

फल और सब्जियां: ताजे फल और सब्जियां खाने की आदत बनाएं। ...
आहार में कैलोरी, वसा और सोडियम वाली चीजों की मात्रा कम रखें। ...
डिब्बाबंद चीजों के सेवन से बचें। ...
नट्स को दैनिक आहार में जरूर शामिल करें, विशेषकर मूंगफली-अखरोट जैसे नट्स को हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए यहां हमने 10 सरल और महत्वपूर्ण हेल्दी हार्ट टिप्स (Healthy Heart Tips in Hindi) के बारे में बताया है, जिन्हे अपने जीवन में अपनाकर आप अपने आपको विभिन्न हृदय रोगों (Healthy heart tips in Hindi) से बचा सकते हैं:
1. धूम्रपान न करें

यदि आप अपने आपको हृदय रोगों से दूर रखना चाहते हैं तो सबसे आवश्यक है कि आज ही धूम्रपान बंद करें (यदि आप करते हैं तो)। यदि आप धूम्रपान करने के आदी हैं तो इस दौरान आपको यह लग सकता है कि यह आपको शान्ति प्रदान कर रहा है परन्तु वास्तव में यह किसी भी प्रकार से आपके स्वास्थ्य को सही रखने में मदद नहीं करता। धूम्रपान और तंबाकू का सेवन कोरोनरी हृदय रोगों के होने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। तंबाकू रक्त वाहिकाओं और हृदय को बड़ा नुकसान पहुंचाता है।

यदि आप ह्रदय रोगों से बचाव चाहते है तो आज ही धूम्रपान छोड़ दें और उसके स्थान पर निकोटीन पैच या च्यूइंग गम का उपयोग करके धूम्रपान को जल्द से जल्द छोड़ सकते हैं।
2. वर्क-आउट/व्यायाम करें

यदि आप नियमित व्यायाम करते हैं तो आपको इसके फायदों के बारे में अवश्य पता होगा। उनमें से एक है- यह दिल के दौरे के जोखिम को कम करता है। अगर आप रोजाना व्यायाम करते हैं, तो न केवल आपका शरीर टोंड रहेगा बल्कि आप लंबे समय तक स्वस्थ भी रहेंगे।


कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को मजबूत करता है
शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है
धैर्य बढ़ता है
आपके संतुलन और लचीलेपन में सुधार करता है
ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है

दिल को स्वस्थ रखने के लिए, सप्ताह में कम से कम चार बार 20-30 मिनट का एक एरोबिक सेशन करने की सलाह दी जाती है। यदि आप रोज़मर्रा के काम नहीं करते है, तो आप कुछ योग करने से शुरुआत कर सकते हैं। योग आपके शरीर को आराम देने और तनाव के स्तर को कम करने, इसके अलावा हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

दिल के स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए कुछ शारीरिक गतिविधियाँ इस प्रकार हैं, जिन्हें आप चुन सकते हैं:

टहलना
भार उठाना
दौड लगाना इत्यादि

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info